How to Educate Child at Home in Hindi। बच्चे को घर पर पढ़ाने के 8 आसान तरीके |

बच्चे को घर पर पढ़ाने के आसान तरीके, बच्चे को पढ़ाने के तरीके, बच्चे को पढाई के लिए प्रोत्साहित करने के तरीके | How to Educate Child at Home in Hindi |

क्या आप का भी बच्चा पढाई में बिल्कुल मन नहीं लगता, आप की बात को नहीं मानता है ? अधिकतर हर माता-पिता की यही शिकायत रहती है कि, मेरा बच्चा पढ़ता ही नहीं है क्या करू ? इस लेख में, मैने बच्चे को घर पर पढ़ाने के तरीको पर विस्तार से चर्चा किया है, और बच्चो को घर पर पढ़ाने के अपने अनुभव भी साझा किया है | इस लेख को पढ़ने के बाद आप बच्चे कि पढाई को अच्छी तरह से संयोजित कर पायेंगी | लेकिन बच्चे ऐसा करते क्यों है? क्या आप ने कभी नोटिस किया ? कभी आप को भी घर या आफिस का काम करने का मन नहीं करता होगा | इसके विभिन्न कारण हो सकते है , बस मेरे कहने का तात्पर्य यह है कि कोई भी घटना अकारण नहीं होती है , सब के पीछे कुछ कारण अवश्य होता है | इन्ही कारणों को ध्यान में रख कर मै आप के सम्मुख कुछ सुझाव रख रही हू | जो निश्चित ही आप बच्चे के लिए उपयोगी साबित होंगी |

स्वास्थ्य का ध्यान रखे

कहा गया है स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क रहता है | बच्चे के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखे | बच्चे की अच्छी बुद्धि और विकास के लिए अच्छी नींद, अच्छा खान-पान और खेल-कूद भी जरूरी है |  अगर आप बच्चा पढाई नहीं करता है तो ऐसा नहीं की उसे खेलने न दे या सोने न दे |

भोजन में मैदा, चीनी और नमक का सेवन कम से कम करे

भोजन हमारे शरीर का इधन होता है, जो दिन भर हमारे शरीर को उर्जा प्रदान करता है | खाने में प्रीजर्व फूड और फास्ट फास्ट का प्रयोग कम करे | मैदा, चीनी और नमक का सेवन कम से कम करे, हमारी प्राचीन भोजन पद्धति में इनको सफेद जहर कहा गया है | इनका अधिक सेवन हमारी कार्य क्षमता को कम करता है, साथ ही हमारे शरीर पर बुरा प्रभाव भी डालता है | बिस्किट, नमकीन, ब्रेड और जितने भी रेडी-मेट चीजे हो उसका प्रयोग सीमित कर दे | बच्चे को खाने में ताजे फल, सब्जियां, और अनाज युक्त भोजन अधिक से अधिक दे | खाने में आप हनी, गुड़, डार्क चोकोलेट देकर सब्जियां खाने के लिए प्रेरित कर सकती है |

मानसिक दबाव न बनाये

किसी भी चीज के लिए मानसिक दबाव न बनाये, अगर किसी काम में बच्चे का मन नहीं लग रहा है, तो उसको मनोंरंजक बनाने के तरीके खोजे |

बच्चे को दोस्त बनकर सिखाएं और समझाएं

बच्चे को घर पर पढ़ाने के आसन तरीके

जब कभी भी आप बच्चे को पढाई या डेली लाइफ से जुडी कोई बात समझाते है तो, उसका दोस्त बनकर समझाएं | इससे वह आसानी से आप की बात को सुनेगा, समझेगा और आप की बात को तवज्जो देगा, न कि भाषण समझेगा | ठीक इसी प्रकार आप उसे पढाई के लिए प्रेरित और उत्साहित कर सकती है |

पढाई करते समय रचनात्मक बने

पढाई करते समय रचनात्मक बने

अगर आप अपने बच्चे को टीचर बनकर पढ़ाने बैठेंगी, तो वह कभी भी आप की बात नहीं समझेगा | हमेशा उसे बच्चा बनकर ही समझाएं | किसी भी जटिल चीज को रचनात्मक बनकर खेल-खेल में समझाएं, बच्चा उसको कभी भी नहीं भूलेगा | इसके साथ ही उसे चीजे आसानी से समझ में भी आयेंगी | हमेशा किताब लेकर बैठने की बजाय, चलते-फिरते और खेल-खेल में उसे सिखाएं |

बच्चे के रोल माँडल बने

माता-पिता बच्चे के सबसे पहले शिक्षक होते है | अपने माता-पिता को देखकर ही बच्चा बहुत चीजे सीखता है | बच्चे के साथ बैठ कर खुद भी कुछ पढिये | बच्चे को कभी भी पढ़ने के लिए अकेला न छोड़े |

बच्चे को खुद से करने को प्रेरित करे

स्कूल से मिलने वाले होमवर्क, प्रोजेक्ट और  Assignments खुद बच्चे को करने दे, बच्चे की सोच की प्रशंसा करे | उसके ऊपर अपने विचारो को थोपे नही और अनावश्यक दबाव भी न बनाये | कभी भी इसको हर-जीत के रूप में न देखे |

कभी भी दुसरे बच्चे से तुलना न करे

हर बच्चा यूनिक होता है, कभी भी अपने बच्चे की तुलना न करे | उसे प्रेरित करने वाली कहानियाँ  और शिक्षाप्रद कार्टून दिखाए |

अंतिम पंक्ति

इस लेख में हमने , बच्चों का पढाई में मन न लगने के विभिन्न कारण और बच्चे को घर पढाने के कई तरीको का जिक्र किया है | किसी भी चीज के लिए कोई एक कारण जिम्मेदार नहीं होता है, बल्कि कई कारको का सम्मिलित प्रभाव होता है | यह चुनाव आप को करना है कि कौन सा उपाय या कारण आप के बच्चे के लिए लाभदायक होगा | अगर यह लेख आप को अच्छा लगा तो इसे शेयर करे और कमेंट करे |

Leave a Comment