Working women Healthy routine। 9 आसान तरीकों से कामकाजी महिलाएं स्वस्थ दिनचर्या बनाए।

what is working women healthy routine? कामकाजी महिलाएं अपनी दिनचर्या को स्वस्थ कैसे बनाए? कामकाजी महिलाओं की दिनचर्या कैसी होनी चाहिए? महिलाएं कैसे अपने को स्वस्थ रखें?
Working woman in her office

महिलाओं को संसार की जननी कहा जाता है।वे ऑलराउंडर की भांति घर और ऑफिस के सारे काम करने में सक्षम रहती है। इसी भागमभाग में कामकाजी महिलाएं अपनी सेहत का ख्याल नही रख पाती है।

इस लेख के माध्यम से मैं आप लोगों के समक्ष 9 आसान तरीकों को पेश कर रही हूं जिससे कामकाजी महिलाओं को स्वस्थ दिनचर्या बनाने में मदद मिलेगी।

न्यूट्रिएंट्स युक्त डाइट

महिलाएं अपनी रोजमर्रा के काम में इतनी व्यस्त रहती हैं कि उन्हें अपनी देखभाल करने का समय नहीं मिल पाता है। इस कारण उनका स्वास्थ्य धीरे-धीरे कमजोर होता है उन्हें थकान अधिक महसूस होती है। ऐसे में महिलाओं को अपने भोजन में न्यूट्रिएंट्स युक्त डाइट को शामिल करें।

पानी का सेवन

सही मात्रा में पानी का सेवन स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होता है। इससे आधे से अधिक बीमारियां ठीक हो जाती है और डिहाइड्रेशन की समस्या से भी निजात पाया जाता है। महिलाओं को अपने दिनचर्या में पानी की सही मात्रा में सेवन करने से उनका स्वास्थ्य सही रहेगा।

मैनेजमेंट करना

कामकाजी महिलाएं परिवार और ऑफिस दोनों ही संभालती हैं जिस कारण उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है इस समस्या से समाधान के लिए उन्हें समय का सही से मैनेजमेंट करना पड़ेगा जैसे प्रत्येक कामों का निश्चित समय निर्धारित किया जाए जिससे वह हर काम को निश्चित समय पर करके दोनो जगहों पर अपना सामंजस्य स्थापित कर सकें।

एक्सरसाइज

शरीर को चुस्त-दुरुस्त बनाने में एक्सरसाइज,योग और मेडिटेशन बहुत सहायक होते हैं।महिलाएं अपने दिनचर्या में समय निकालकर इन्हे शामिल करे जिससे उनका शारीरिक ,मानसिक स्वास्थ्य स्वस्थ और एनेजेटिक रहे।

पॉजिटिव विचार

पॉजिटिव सोच और विचार से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।इससे जीवन जीने का नजरिया भी बदल जाता है।हर काम में posivity आती है मनुष्य को हमेशा सकारात्मक सोच रखने से उनके जीवन में कई बदलाव आते है।खासकर जो वर्किंग वुमन अपनी सोच में पॉजिटिव रखती है वे परिवार और ऑफिस दोनों को सहजता से सामंजस्य स्थापित कर लेती है।

अच्छी नींद लेना

नींद मानव जीवन का एक नित्यक्रिय अवस्था है जिसमे शरीर आराम करती हैं और चेतना रुकी रहती है। पर्याप्त नींद लेने से शरीर की थकान दूर होने के साथ तन-मन तरोताजा महसूस होता है। महिलाएं कोशिश करे कि 8 से 9 घंटे पर्याप्त नींद ले जिससे उनकी थकान भी खत्म होगी और वहनई चेतना से परिपूर्ण होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगी।

बच्चों के साथ समय बिताना

वर्किंग वुमन अपनी जिम्मेदारियों में इतनी उलझ जाती हैं कि वे बच्चों और परिवार को समय नहीं दे पाती है ।बच्चे भगवान का रूप होते हैं।बच्चों के साथ बच्चे बनकर उनके साथ खेले । उनके साथ समय बिताने से मानसिक और शारीरिक थकावट दूर हो जाती हैं।

तनाव से दूर रहना

वर्किंग वुमन पर परिवार और ऑफिस दोनों की जिम्मेदारियां होती है।जिस कारण वे पुरुषों की तुलना में अधिक मानसिक तनाव ले लेती हैं जिससे वे अस्वस्थ हो जाती हैं। अतः वे हमेशा सकारात्मक सोच रखे जिससे वे भी तनावमुक्त रहेगी।

जूस का सेवन

महिलाओं को अपने डाइट में जूस को अवश्य शामिल करना चाहिए। जूस पीना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है और शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होता है ।इसमें विटामिन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है ।जिससे कई बीमारियों को दूर करने में मदद मिलेगी।

इस लेख के माध्यम से मैने वर्किंग महिलाओ को स्वस्थ रखने और हेल्थी रूटीन के बारे में 9 आसान तरीकों को आपके समक्ष पेश किया है इससे आपको अपने परिवार और ऑफिस की दोनों जिम्मेदारियां को बखूबी निभाने में मदद मिलेगी।

Leave a Comment