1. संतुलित भोजन शरीर को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित भोजन एक महत्वपूर्ण घटक है। उचित मात्रा में विटामिन, कार्बोहाइड्रेट, वसा, प्रोटीन और मिनरल्स को भोजन में शामिल करने से शरीर स्वस्थ रहता है
2. सोने और जागने का सही समय नींद हमारे शरीर के लिए अति आवश्यक है। जब हम सोते है तो हमारे अन्दर मौजूद प्राण शक्ति, हमारे पूरे शरीर की उपचार (Heal) करती है
3. नियमित व्यायाम और खेल-कूद खेल-कूद और व्यायाम शरीर को स्वस्थ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है | नियमित व्यायाम और खेल से उनका मानसिक और शारीरिक दोनों विकास होता है
4. फास्ट फूड से दूरी जंक फूड में मौजूद अस्वास्थ्यकर संतृप्त वसा और कार्सोजेनिक पदार्थो के कारण, बच्चों में कम उम्र में ही मोटापा, कैंसर और ह्रदय सम्बंधित जैसी कई बीमारियां देखने को मिल रही है।
5. मैदा, चीनी और नमक से दूरी हमारे प्राचीन पद्धति में मैदा, चीनी और नमक को सफेद जहर कहा गया हैं । इसका ज्यादा सेवन करने से हमारी कार्य क्षमता में कमी के साथ साथ शरीर पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है
6. पानी का पर्याप्त मात्रा में सेवन कहा जाता है की जल ही जीवन है, इसके बिना सब निर्जल है। पर्याप्त मात्रा में पानी के सेवन से शरीर की आधी बिमारिया समाप्त हो जाती है।
7. डिजिटल सामग्री का सीमित प्रयोग डिजिटल सामग्री जैसे स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप, टेलीविजन,वीडियो गेम की लत से, बच्चो की आंखों की रोशनी खराब हो सकती है
8. साफ सफाई का ध्यान बच्चो में खुद को स्वच्छ रखने से सम्बंधित अच्छी आदते विकसित करे, जैसे रोज नहाना, स्वच्छ कपड़े पहनना, दांतो की सफाई, नाखूनों को कटना इत्यादि |
9. नियमित टीकाकरण नियमित टीकाकरण बच्चो में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, जिससे खतरनाक बीमारियां से लड़ने में मदद मिलती है |
10. स्वच्छ परिवेश अपने आस-पास तथा बिस्तर पर गिरी हुए चीजों को तुरंत साफ करने की सीख दे, जिससे बैक्टीरिया पनपते है जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते है |