10 Best Indoor Educational Games for Kids in Hindi। बच्चों के लिए मजेदार माइंड गेम्स।

Best indoor educational games for kids। बच्चों के लिए मजेदार और रोचक माइंड गेम्स कौन से हैं।

अक्सर माता-पिता अपने बच्चों से कहते हैं कि “पढ़ोगे- लिखोगे तो बनोगे नवाब, खेलोगे -कूदोगे तो बनोगे खराब,”। कंपटीशन के दौर में पेरेंट्स अपने बच्चों को प्रतिभाशाली बनाना चाहते हैं जिसके लिए वे पढ़ने पर ज्यादा जोर देते हैं। एक शोध के अनुसार ,”पढ़ाई के साथ साथ खेल भी बच्चों के विकास में उतना ही सहायक होती है इससे उनका शारीरिक ,मानसिक सवागीर्ण विकास होता है।”

आज के दौर में बच्चे शारीरिक खेल से ज्यादा मोबाइल मे खेल खेलना पसंद करते हैं जिससे उनको इसकी लत लग जाती है। अपने इस लेख में मैं रोचक और मजेदार इंडोर गेम्स के बारे में लिख रही हूं जोकि आपके बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक साबित हो सकता है। जिसे खेलने से बच्चे मस्ती भी करेंगे और साथ में उनका मस्तिष्क भी तेज होगा।

एजुकेशनल इंडोर गेम्स

बच्चो के मस्तिष्क को विकसित और शार्प करने के लिए खेल खेलना बहुत जरूरी है। एजुकेशनल इंडोर रोचक गेम्स से न केवल बच्चो का दिमागी कसरत होगा बल्कि उनकी सोचने- विचारने की क्षमता में भी तीव्रता से विकास होगा।

शतरंज(chess)

शतरंज दिमागी कसरत के साथ मेमोरी पावर को भी बढ़ाता है। चेसबोर्ड में 64 खाने होते है। जो सफेद और काले रंग के चेक में बने होते हैं। इसमें दो प्लेयर्स खेलते हैं। जिसमे 32 गोटी टोटल होती है । एक प्लेयर्स के पास 16 गोटी तथा दूसरे के पास 16 गोटी होती है ।प्रत्येक प्लेयर के पास 1 राजा,1 रानी,2 हाथी,2 घोड़ा,2 वजीर ,8 पियादे होते है।जो प्लेयर सामने वाले को चेकमेट कर देता है वह इस खेल को जीत जाता है।

उम्र:3+ साल, सामग्री: चेस बोर्ड

सुडोकू (Sudoku)

ये गेम बौद्धिक क्षमता को बढ़ाता है। सुडोकू में टोटल 81 खाने होते है।जिसमे 9 पंक्तियां होती है 9 खड़ी और 9 सीधी।उसमे कुछ खाने में नम्बर लिखे होते है। इसमें सभी खाने में कोई नंबर रिपीट न हो। सभी पंक्तियों में 1-9 तक की नंबर आए। इस तरह इस वर्ग पहेली को हल कर बच्चे सफल होते है।

उम्र: 3+ साल, ,1 खिलाड़ी, सामग्री : सुडोकू वर्ग पहेली

क्रॉस वर्ड (Cross word)

Cross word खेल में बच्चों के मेमोरी को बढ़ाने में मदद मिलती है। इस खेल के माध्यम से बच्चे में नए शब्द निर्माण और वर्तनी कौशल विकसित होती है। प्लेइंग बोर्ड पर प्लेयर्स बारी -बारी से नए वर्ड्स बनाते हैं। प्लेईंग बोर्ड पर नंबर्स लिखे होते हैं। वर्ड बनाने में जिस प्लेयर के नंबर ज्यादा होते हैं वह उस खेल का विजेता होता है।

उम्र: 7+ साल ,2 से 4 प्लेयर, सामाग्री: 98 Alphabets tiles,1crossword गेम बोर्ड

कैरम (Carrom)

कैरम बोर्ड की आकृति वर्गाकार होती है। चारों कोनों पर होल होता है। इसकी ऊपरी सतह इस प्रकार से चिकनी होती है,जिससे गोटिया हिट करने पर छिद्र में चला जाता है । इसके केंद्र पर सर्कल बना होता है जिसमें सारी गोटियों को सजाया जाता है। इसमें अंदर की तरफ बेस लाइन होती है। स्ट्राइकर की मदद से प्लेयर गोटियों को हिट करके छिद्र में डालते हैं। जो प्लेयर होल में अधिक गोटियों को डाल देता है वह उस खेल का विजेता होता है। इस खेल को बच्चे बहुत एकाग्रता के साथ खेलते है। जिससे बच्चो में सोचने – समझने की शक्ति वृद्धि होती है।

उम्र: 8+साल , 2 से 4 प्लेयर ,सामग्री: कैरम बोर्ड,काली सफेद गोटी,एक रानी गोटी, स्ट्राइकर

मेपोलॉजी (Mapologi)

ये बच्चो के लिए एजुकेशनल टॉय या गेम है। इसे खेलने से बच्चो को देश ,उनकी राजधानी और फ्लैग के बारे में जानकारी मिलती है। इस गेम को खेलने से बच्चें को कितने महाद्वीप,देश ,राजधानी हैं ,इसे सीखने को मिलता है। कौन सा देश कहां स्थित है आसानी से ढूंढकर बता लेते है। इससे मेमोरी पावर में वृद्धि होती है।

उम्र : 8+,2 प्लेयर,सामाग्री: वर्ड मैप,इंडिया मैप,विश्व के देशों का झंडा।

नंबर जेंगा (Numbered jenga)

नंबर जेंगा एजुकेशनल गेम्स और मेमोरी शार्पर गेम्स है। इसमें टाइल्स होते हैं जिस पर नंबर लिखे होते हैं। इन सभी टाइल्स को एक के ऊपर एक अरेंज करके बिल्डिंग तैयार करनी होती है। इसमें एक प्लेयर चार डाइस( जिस पर 1- 6 तक नंबर्स लिखे होते हैं )उसे पासे की तरह फेंकते हैं। चारों टाइल्स के नंबर को जोड़कर आने वाले नंबर को बिल्डिंग से टाइल्स निकालते हैं। जिस प्लेयर से टाइल्स निकालते समय टाइल्स वाली बिल्डिंग गिर जाती है वह हार जाता है।

उम्र:10,2 प्लेयर, सामाग्री: 54 टाइल्स,4 डाइस

रूबिक क्यूब (Rubik Cube)

ये बच्चो के पसंदीदा खेल है। रूबिक क्यूब से बच्चो के मस्तिष्क की अच्छी कसरत होती है। यह घन के आकार का होता है इसके 6 भाग होते हैं। हर भाग 6 रंगों के टुकड़ों से बने होते हैं जोकि अलग-अलग रंगों से अव्यवस्थित रूप में होते हैं। इस खेल में संयोजन इस प्रकार करना पड़ता है कि सभी भाग में रंग एक हो जाए।

उम्र: 10, सामाग्री: क्यूब

बिल्डिंग और किंगडम ब्लॉक (Building and Kingdom Block)

ये बच्चो के लिए रचनात्मक खेल है ।इससे बच्चो की कल्पना शक्ति का विकास होता है। बिल्डिंग और किंगडम ब्लॉक को जोड़कर बच्चे नए- नए आकार को बनाते है।बच्चो में इससे स्वयं करके सीखने की क्षमता का विकास होता है।

उम्र : 2+साल, सामग्री : ब्लॉक

लूडो (Ludo)

लूडो बहुत प्राचीन खेल है। उसको बच्चे बहुत मस्ती के साथ खेलते हैं। इस खेल में 2 से 4 खिलाड़ी खेल सकते है।लूडो बोर्ड पर लाल,नीला,पीला और हरे रंग ब्लॉक बने होते है।इसे सिंगल या जोड़ी में भी खेला जाता है। एक घनाकार डाइस पर 1से 6 तक के नंबर्स लिखे होते है। प्रत्येक खिलाड़ी पासा को फेकेगा यदि डाइस पर 6 आता है तो वह अपने गोटी को आगे बढ़ाएगा।इसी प्रकार सभी खिलाड़ी एक दूसरे की गोटियों का पीछा करते है। यदि किसी की गोटी पर दूसरे की गोटी आ जाती है तो उसे फिर से अंदर कर दिया जाता है। पुन: 6 आने कि स्थिति में फिर से शुरू करेगे। चारो गोटिया को जो खिलाड़ी सबसे पहले मंजिल तक पहुंचा देता है। वह इस खेल का विनर होता हैं

उम्र: 3+साल,4प्लेयर ,सामग्री : लूडो बोर्ड, 1 डाइस,16 चार रंगों की गोटी

स्टिक पजल (Stick puzzle)

स्टिक पजल माचिस की तीली से खेले जाने वाला इंडोर खेल है। इसमें दो खिलाड़ी खेलते है। एक खिलाड़ी माचिस की तीलियों को जोड़कर कई एक साथ वर्ग बनाते और दूसरा खिलाड़ी उसमे से 2-3 तीली को हटाकर नया वर्ग तैयार करता है।इस पजल के द्वारा जोड़, घटाना, गुणा,भाग भी खेला जाता हैं। इससे बच्चे नए-नए आकृति भी बनाते है।इस खेल से बच्चो का मस्तिष्क कसरत के साथ उनका IQ लेवल भी बढ़ाता है। जिससे उनका मानसिक विकास होता है।

उम्र:3+साल,सामाग्री: माचिस कि तीली

निष्कर्ष –

इस लेख में उपरोक्त दिए इंडोर खेलो के माध्यम से आप बच्चो में शारीरिक और मानसिक सक्रियता को बढ़ा सकते है।खेल खेलने से बच्चें अनुशासित, धैर्य, समयबद्ध और विनम्र होते है। इन खेलो को खेलने से बच्चो के आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है।ये खेल बच्चो को मोबाइल से भी दूर रखने में सहायक होता हैं। यदि आपको यह लेख पसंद आया हो तो दूसरो के साथ शेयर करे।

Leave a Comment